अजान से परेशान लोगों के लिए क्या है समाधान ? | Mudde Ki Baat
ABP Ganga | 17 Mar 2021 11:00 PM (IST)

आज शुरूआत अजान पर मचे घमासान के साथ क्योंकि लाउडस्पीकर से अजान एक बार फिर से चर्चा में है और एक बार फिर इस पर कोहराम मच गया है. इस बार विरोध प्रयागराज से हुआ है. जहां इलाहाबाद सेंट्रल यूनिवर्सिटी की कुलपति डॉक्टर संगीता श्रीवास्तव ने प्रयागराज के डीएम भानु चंद्र गोस्वामी को एक चिट्ठी लिखी है. जिसमें कहा है कि उनके घर के पास वाली मस्जिद से होने वाली अजान उनकी नींद में खलल डाल रही है. इस विरोध को कुछ लोग धर्म के चश्मे से देख रहे हैं लेकिन सवाल बड़ा है. जो लोग अजान से हैं परेशान उनके लिए क्या है समाधान.