बस एक महीना, और पूरी हो जाएगी Ram Mandir की नींव की खुदाई | Mudde Ki Baat
ABP Ganga | 13 Mar 2021 10:12 PM (IST)
मुद्दे की बात में अगली खबर अयोध्या से है. मुद्दा राम मंदिर निर्माण का है. रामजन्मभूमि मंदिर की नींव की खुदाई अब आखिरी दौर में पहुंच गई है. नींव की खुदाई का करीब 85 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है. इसी महीने इसका बाकी का काम भी पूरा हो जाएगा. इसके बाद अगले चरण में भराई का काम शुरू होगा. 2024 तक भव्य मंदिर निर्माण के लिए दिन रात एक किया जा रहा है.