पूरा हिसाब बराबर करने के मूड में Akhilesh, लाल रंग से पटा मैनपुरी से एटा और कासगंज !| Mudde Ki Baat
ABP Ganga | 21 Dec 2021 10:03 PM (IST)

आज बात मैनपुरी से एटा तक अखिलेश की लाल हुंकार की, क्योंकि अखिलेश यादव एक बार फिर अपने रथ पर सवार होकर यूपी फतेह करने निकले है. अखिलेश यादव की विजय यात्रा मैनपुरी के क्रिश्यन मैदान से एटा के लिए रवाना हुई. इस दौरान अखिलेश यादव ने भाजपा पर कई तीखे हमले किए. ये अखिलेश की विजय यात्रा का आठंवा चरण है, लेकिन इस बार उनकी नजर मैनपुरी, एटा और कासगंज की सीटों पर है... जहां पिछली बार भाजपा ने बड़ी सेंधमारी की थी. लेकिन इस बार अखिलेश पूरा हिसाब बराबर करने के मूड में दिख रहे हैं.