Rajasthan Election: राजस्थान की महिलाओं ने बताया किसकी बन रही है सरकार Congress या BJP?
एबीपी न्यूज वेब डेस्क | 01 Nov 2023 06:07 PM (IST)
राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी-कांग्रेस के प्रत्याशियों की सूचियों के इंतजार में बैठे दावेदार अब उकताने लग गए हैं. उनका धैर्य अब जवाब देने लग गया है. लिहाजा अब वे करो या मरो की स्थिति में आने लग गए हैं. कई सीटों पर बीजेपी और कांग्रेस ने दोनों ने अपने-अपने प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं. वहीं कुछ सीटों पर एक-एक पार्टी ने प्रत्याशी घोषित किए हैं. वहीं जनता ने भी अपना मूड बना लिया है की राजस्थान में किसकी सरकार बनानी है? राजस्थान की महिलाओं ने बताया राजस्थान में किसकी बन रही है सरकार कांग्रेस या बीजेपी?