MP Election 2023 : Chhindwara में इस बार Kamalnath के लिए राह इतनी आसान नहीं, BJP ने निकाला तोड़
एबीपी न्यूज वेब डेस्क | 01 Nov 2023 06:15 PM (IST)
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी कांग्रेस पार्टी में से आंतरिक कलह की आवाजें उठ रही हैं. बताया जा रहा है कि ये खटपट पार्टी के दो कद्दावर नेता दिग्विजय सिंह और कमलनाथ के बीच चल रही है. मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस के नेताओं में चल रही आपसी खींचतान और बगावत से पार्टी हाई कमान खुश नहीं है. दिल्ली में प्रदेश के नेताओं के साथ हुई बैठक में मौजूदा हालात पर और चुनाव पर मंथन हुआ है. साथ ही पार्टी के बड़े नेताओं के मध्य प्रदेश दौरे की बात भी कही जा रही है.