Dussehra Rath Yatra: Himachal दौरे पर PM Modi, Kullu की दशहरा रथयात्रा में हुए शामिल | Matrabhumi
ABP News Bureau | 05 Oct 2022 05:36 PM (IST)

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में दशहरा रथ यात्रा में हिस्सा लिया. इस दौरान उनके साथ हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर भी मौजूद रहे. इससे पहले हिमाचल दौरे की एक जनसभा के दौरान उन्होंने कहा कि पिछले 8 वर्षों में डबल इंजन सरकार ने हिमाचल की विकास गाथा को नए आयाम पर पहुंचा दिया है. आज हिमाचल में सेंट्रल यूनिवर्सिटी भी है, IIT, IIIT और IIM जैसे प्रतिष्ठित संस्थान भी हैं.