मैच से ठीक पहले न्यूजीलैंड ने पाकिस्तान के साथ खेलने से मना किया | मातृभूमि
ABP News Bureau | 17 Sep 2021 05:58 PM (IST)
पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज से ठीक पहले एक ऐसी खबर आई जिसने पाकिस्तानी आवाम और दुनियाभर के फैंस को हैरान कर दिया. न्यूजीलैंड ने रावलपिंडी में होने वाले पहले वनडे से ठीक पहले पूरा दौरा ही रद्द कर दिया. दौरा रद्द होने की वजह कोरोना वायरस नहीं रहा. इसकी वजह थी पाकिस्तान की सुरक्षा व्यवस्था.