सरकार बचाने की कवायद, Raipur के लिए रवाना हुए विधायक, CM बोले- हम मुश्किलों का सामना करेंगे | Matrabhumi
ABP News Bureau | 30 Aug 2022 06:08 PM (IST)

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (Hemant Soren) मंगलवार को महागठबंधन के विधायकों के साथ रांची (Ranchi) एयरपोर्ट पर पहुंचे. सीएम आवास से हेमंत सोरेन विधायकों को 2 बसों में लेकर एयरपोर्ट पहुंचे जहां से सभी विधायक रायपुर (Raipur) के लिए निकल गए हैं. हालांकि सीएम रायपुर नहीं गए हैं. वे विधायकों के साथ केवल एयरपोर्ट तक आए थे.