Kashmir में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी, दो एनकाउंटर में 4 आतंकी ढेर | मातृभूमि | Operation All Out
ABP News Bureau | 08 Jul 2021 05:38 PM (IST)

कश्मीर में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है. दक्षिण कश्मीर के दो जगहों पर एक साथ चल रहे एनकाउंटर में सुरक्षाबलों ने कुल चारन आतंकियों को ढेर कर दिया है. कुलगाम में सुरक्षाबलों ने लश्कर के दो आतंकियों को मार गिराया, वहीं पुलवामा में भी एनकाउंटर में भी दो आतंकियों को ढेर कर दिया गया.