Delhi में फिर हुई Shraddha Case जैसा कांड, इस बार Tilak Nagar का है मामला
ABP News Bureau | 03 Dec 2022 05:38 PM (IST)
Delhi Murder Case: दिल्ली के श्रद्धा मर्डर केस के बाद अब राजधानी में एक और दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है. तिलक नगर में मनप्रीत नामक व्यक्ति ने अपनी लिव-इन पार्टनर रेखा रानी की चाकू मारकर हत्या कर दी थी. हत्या के बाद से वह फरार चल रहा है. दिल्ली की क्राइम ब्रांच ने उसे पंजाब से गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने बताया कि वह पहले भी हत्या और अपहरण के मामलों में शामिल रह चुका है.
इस घटना को लेकर दिल्ली पुलिस ने शुक्रवार को बताया था कि मृतका का नाम रेखा रानी है, जो बीते 15 साल से गणेश नगर में किराए के एक मकान में रहती थी. तिलक नगर थाने को दोपहर 12 बजकर 28 मिनट पर सूचना मिली थी. इसके बाद एक टीम घर पहुंची तो पाया कि दरवाजे पर ताला लगा है. पुलिस ने जब दरवाजा खोला तो उन्हें रेखा रानी का शव मिला.