जम्मू कश्मीर में बीजेपी नेता की आतंकवादी हमले में हत्या | मातृभूमि
ABP News Bureau | 03 Jun 2021 04:50 PM (IST)

जम्मू कश्मीर के पुलवामा में बुधवार को आतंकियों ने बीजेपी नेता की गोली मारकर हत्या कर दी. रिपोर्ट्स के मुताबिक, अज्ञात बंदुकधारियों ने त्राल में बृजनाथ पंडित के बेटे राकेश पंडित पर फायरिंग की, जिसमें उनकी हालत में बेहद नाजुक हो गई. उन्हें फौरन अस्पताल ले जाया गया, जहां पर उन्होंने दम तोड़ दिया.