किसान आंदोलन खत्म होगा या अभी और चलेगा ? | मास्टर स्ट्रोक | 26.11.2021
ABP News Bureau | 26 Nov 2021 11:05 PM (IST)

किसान आंदोलन को आज एक साल पूरा हो गया.. आज ही संविधान दिवस भी है... इसीलिए किसान संगठनों ने आंदोलन के लिए आज के दिन को चुना था... जिस मकसद से आंदोलन शुरू हुआ था.. उसके एक साल पूरा होने से पहले ही किसानों को बड़ी जीत मिली.. जब प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने तीनों कृषि कानून वापस लेने का ऐलान किया.. उम्मीद थी कि आंदोलन खत्म हो जाएगा, लेकिन ऐसा हुआ नहीं... बल्कि अब तो किसान MSP पर कानून बनाने की मांग कर रहे हैं.