दूसरी लहर का सबसे ज्यादा प्रभाव भारत में ही क्यों दिखा? कौन से रहे सबसे बड़े फैक्टर? | Masterstroke
ABP News Bureau | 15 Jun 2021 10:37 PM (IST)

कोरोना की दूसरी लहर ने देश के ऊपर ऐसा कहर ढहाया जिसकी कभी किसी ने कल्पना नहीं की थी. इस लहर ने देश को तबाह करके रख दिया. परिवार खत्म हो गए और घर उजड़ गए. लोग बर्बाद हो गए और जीवन की सारी जमा पूंजी लगाकर भी अपनों को बचा नहीं पाए. ऐसे में सवाल है कि दूसरी लहर का सबसे ज्यादा प्रभाव भारत में ही क्यों दिखा ? दूसरी लहर में इतने ज्यादा लोगों की मौत क्यों हुई ? वेरिएंट खतरनाक था या लोगों ने लापरवाही से जान गंवाई ? लापरवाही लोगों की थी या फिर सिस्टम की ?