UP के 'Lakhimpur Kheri' कांड का वीडियो विश्लेषण....'खीरी' को नेताओं की जरूरत या न्याय की ?
ABP News Bureau | 04 Oct 2021 10:21 PM (IST)

यूपी में आज तमाम राजनैतिक दलों के नेताओं के सीने पर सांप लोट गया... पिछले 24 घंटे में तमाम राजनीतिक दल इस कोशिश में थे...कि वो किसी तरह लखीमपुर खीरी पहुंच जाएं... लेकिन ऐसा हो नहीं पाया... प्रियंका गांधी, अखिलेश यादव, बीएसपी वाले सतीश चंद्र मिश्रा, आम आदमी पार्टी के संजय सिंह...सब लखीमपुर जाना चाहते थे... हैदराबाद वाले ओवैसी भी कह रहे थे...कि लखीमपुर जाना चाहता हूं... लेकिन कोई नहीं जा पाया..