Full Report: जोरदार हंगामे और शोरगुल के साथ लोकसभा में पेश हुआ नागरिकता संशोधन विधेयक | Master Stroke (09.12.2019)
ABP News Bureau | 09 Dec 2019 10:57 PM (IST)

आज दिन भर नागरिकता संशोधन बिल पर लोकसभा में बहस हुई. सभी दलों ने इस बिल के पक्ष और विरोध में अपनी राय रखी. इस बिल का इतना भीषण विरोध हुआ कि बिल पेश करने के लिए भी वोटिंग हुई...ऐसा बहुत कम होता है...अमूमन बिल को पास करने के लिए वोटिंग होती है....लेकिन आज वोटिंग के बाद ही ये नागरिकता संशोधन विधेयक पेश किया गया...अमित शाह ने बिल के पक्ष में कई तर्क दिए...ये समझाया कि बांग्लादेश, पाकिस्तान और अफगानिस्तान से आए शरणार्थियों को नागरिकता की जरूरत क्यों है? अमित शाह कांग्रेस पर हमला करने में भी पीछे नहीं हटे.