दिल्ली में आज हिंसा तो नहीं हुई...लेकिन माहौल तनावपूर्ण बना है ! देखिए Ground Report । Master Stroke Full
ABP News Bureau | 26 Feb 2020 11:25 PM (IST)

दिल्ली के मन में अब भी डर है. दिल्ली डरी हुई है...कई ईलाकों में दिल्ली के लोग खुद को मजबूर, लाचार और बेसहारा महसूस कर रहे हैं...स्क्रीन पर आप जिस बुजुर्ग की तस्वीर देख पा रहे होंगे, वही तस्वीर दिल्ली की असली हालत बयान कर रही है...ये बुजुर्ग हाथ जोड़े पुलिसवालों के सामने खड़ा है...क्योंकि वो हिंसा के सामने मजबूर है...इसी तरह दिल्ली मजबूर है उन हिंसा करने वालों के सामने जो हिंदू-मुसलमान के नाम पर जान ले रहे हैं...घर उजाड़ रहे हैं.