TikTok, UC Browser समेत 59 चीनी एप्स भारत में बैन । Master Stroke Full । 29.06.2020
ABP News Bureau | 29 Jun 2020 11:27 PM (IST)
भारत में 59 चीनी एप्स पर प्रतिबंध लगा दी गई है. जिन एप्स पर प्रतिबंध लगाया गया है उनमें टिकटॉक, यूसी ब्राउजर, शेयर इट आदि एप्स हैं. इनके अलावा हैलो, लाइक, कैम स्कैनर, शीन क्वाई भी बैन कर दिया गया है. बायडू मैप, केवाई, डीयू बैटरी स्कैनर भी बैन हो गया है. बता दें कि सरकार ने इन चीनी एप्स पर आईटी एक्ट 2000 के तहत बैन लगाया है.