Rahul Gandhi के बयान पर संसद में BJP का हंगामा, इस बीच जनता के 11 करोड़ रूपए डूब गए! Master Stroke Full
ABP News Bureau | 13 Dec 2019 10:57 PM (IST)

राजनीति में शब्दों का बड़ा महत्व होता है. कभी कभी बयान किसी संदर्भ में दिया जाता है और विरोधी उसे तोड़ मरोड़कर उसका इस्तेमाल अपने राजनीतिक फायदे के लिए कर लेते हैं. राहुल गांधी के दिए एक बयान पर स्मृति ईरानी ने आज ऐसी ही कोशिश की. रेप इन इंडिया वाले बयान में स्मृति ईरानी ने Come शब्द अपनी तरफ से जोड़ दिया और फिर जो राजनीतिक हंगामा हुआ. वो आज पूरे देश ने देखा. करीब आधे घंटे तक लोकसभा के अंदर नारेबाजी होती रही. स्पीकर चुपचाप सब देख रहे थे. बीजेपी की महिला सांसद हंगामा कर रही थीं, मंत्री बयानबाजी कर रहे थे. विपक्ष भी नारे लगा रहा था. लोकसभा में लोकतंत्र के इस उड़ते मखौल को पूरे देश ने देखा.