अगर सरकार इतनी तैयार है तो Coronavirus फैल कैसे रहा ? Master Stroke Full 03.03.2020
ABP News Bureau | 03 Mar 2020 11:15 PM (IST)

भारत में कोरोना वायरस का संकट बढ़ता जा रहा है. इसे आप ऐसे समझिए कि दिल्ली के एक होटल से आज कुल 30 लोगों को कोरोना की जांच के लिए भेजा गया है. इनमें से 21 लोग इटली से आये थे, जो 15 दिनों से भारत में रह रहे हैं. इनके अलावा होटल के कुछ कर्मचारी भी हैं जो इनके संपर्क में थे. इटली से घूमकर लौटा दिल्ली का एक शख्स कोरोना से संक्रमित है. वो शख्स आगरा के 6 लोगों से मिला. अब वो छह लोग भी संदिग्ध हैं और सफदरजंग अस्पताल में भर्ती हैं. इटली से लौटे इस शख्स ने दिल्ली में एक पार्टी दी. जिसमें नोएडा के भी दो परिवारों के छह लोग शामिल हुए. इनमें कुछ बच्चे भी थे जो नोएडा के बड़े स्कूल में पढ़ते हैं. शक है कि कहीं वो बच्चे भी तो कोरोना वायरस से इंफेक्टेड नहीं हो गये ? बच्चों की जांच चल रही है. यानी इटली से आये एक शख्स के कारण दिल्ली, नोएडा से लेकर आगरा तक हड़कंप मचा हुआ है. अब सवाल है कि सरकार कह रही है कि हम मुस्तैद हैं. अगर इतनी मुस्तैदी है तो कोरोना से पीड़ित शख्स दिल्ली एयरपोर्ट से बाहर कैसे आ गया. क्या एयरपोर्ट पर उसकी चेकिंग नहीं की गई. अगर ऐसा नहीं हुआ तो फिर ये तो बहुत खतरनाक है. आज छह हैं कल ये आंकड़ा और बढ़ सकता है.