Kanpur encounter: विकास दुबे अब तक फरार, पुलिसवालों की हत्या में पुलिसवाले ही शामिल? Master Stroke
ABP News Bureau | 06 Jul 2020 10:54 PM (IST)

कानपुर एनकाउंटर मामले में बड़ी कार्रवाई हुई है. कुख्यात अपराधी विकास दुबे के घर के बाहर हुई मुठभेड़ में आठ पुलिसकर्मियों के शहीद होने की घटना के बाद ड्यूटी में ढिलायी बरतने के आरोप में तीन और पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है. वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार पी. ने बताया कि निलंबित होने वालों में उप निरीक्षक कुंवरपाल, कृष्ण कुमार शर्मा और कांस्टेबल राजीव हैं.