'मेरा ये नंबर जिस-जिस के पास हो सबलोग अपने मोबाइल से डिलीट कर दो', Vikas Dubey मामले में ऑडियो वायरल
एबीपी न्यूज़ | 15 Jul 2020 10:48 PM (IST)

कानपुर में विकास दुबे के एन्काउंटर के बाद पुलिस इस मामले की तह तक जाने की कोशिश कर रही है. इस दौरान विकास दुबे के साथी और 50 हजार के इनामी बदमाश शशिकांत की पत्नी का एक ऑडियो वायरल हो रहा है. इस वायरल ऑडियो में शशिकांत की पत्नी मनु ने विकास दुबे के भाई की पत्नी मंजुला को फोन किया है. इस ऑडियो के सामने आने के बाद हड़कंप मचा हुआ है.