वोटों की गिनती जारी, लगातार ट्वीट कर रहे हैं ट्रंप, इस बार बोले- बंद करो फ्रॉड | Masterstroke
ABP News Bureau | 05 Nov 2020 11:45 PM (IST)

डोनाल्ड ट्रंप और जो बाइडेन में कांटे की टक्कर चल रही है. डोनाल्ड ट्रंप ने इस बीच एक ट्वीट कर वोटों की गिनती को रोकने की बात कही है.इससे पहले उनके प्रतिद्वंदी जो बाइडेन ने भी ट्वीट किया और कहा कि हर वोट की गिनती होनी चाहिए. बता दें ट्रंप ने अपने विरोधियों पर चुनावों में धांधली करने का आरोप भी लगाया है. अमेरिकी चुनाव से जुड़ी पल-पल की अपडेट्स के लिए बने रहिए एबीपी न्यूज़ के साथ.