उद्धव ठाकरे ने मुख्यमंत्री पद से दिया इस्तीफा, कल होगा फ्लोर टेस्ट | Uddhav Thackeray Resigns
ABP News Bureau | 29 Jun 2022 11:34 PM (IST)

सुप्रीम कोर्ट से झटका लगने के बाद महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री पद से उद्धव ठाकरे (Uddhav Thackeray) ने इस्तीफा दे दिया है. उन्होंने इसकी घोषणा राज्य की जनता को संबोधित करते हुए की. साथ ही ठाकरे ने साफ किया कि मेरे पास जो शिवसेना है, वो कोई छिन नहीं सकता है. मैं विधानपरिषद सदस्य पद से भी इस्तीफा दे रहा हूं.