क्या है देश में वैक्सीनेशन और ऑक्सीजन सप्लाई का सच | मास्टर स्ट्रोक
ABP News Bureau | 04 May 2021 10:40 PM (IST)

देश में इन दिनों रोज ऐसी कई ट्रेनों की तस्वीरें आ रही हैं जिन्हें ऑक्सीजन एक्सप्रेस ट्रेन कहा जा रहा है. हम आप देख रहे हैं कि ऑक्सीजन के बड़े-बड़े कंटेनर एक जगह से दूसरी जगह पहुंच भी रहे हैं. लेकिन तमाम अस्पतालों में ऑक्सीजन के नाम पर निल बटे सन्नाटा है. दिल्ली हाईकोर्ट केंद्र सरकार को फटकार लगा रही है. कह रही है कि आप अंधे हो सकते हैं, हम नहीं. लेकिन सवाल ऑक्सीजन का ही नहीं है. वैक्सीनेशन का भी यही हाल है. लोगों को वैक्सीन का इंतजार है, लेकिन जब वैक्सीन मौजूद हो, तब तो लगाई जाए.