Sushant Case: CBI की पूछताछ के बाद Santacruz Police Station पहुंचीं Rhea Chakraborty
एबीपी न्यूज़ | 28 Aug 2020 10:42 PM (IST)

अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत मौत मामले में मुख्य आरोपी रिया चक्रवर्ती से सीबीआई की आज की पूछताछ खत्म हो गई है. एजेंसी की टीम ने करीब आठ घंटे तक रिया से पूछताछ की. अभिनेत्री को कल भी पूछताछ के लिए बुलाया जा सकता है. आज की पूछताछ खत्म होने के बाद मुंबई पुलिस उनकी सुरक्षा के लिए डीआरडीओ गेस्ट हाउस पहुंची. पुलिस की टीम के साथ रिया अपने घर के लिए रवाना हुई. घर के सामने रिया की गाड़ी रुकी लेकिन रिया गाड़ी से नहीं उतरी. फिर पुलिस के साथ ही रिया सांताक्रूज थाने पहुंचीं. रिया के साथ उनके भाई शोविक भी मौजूद रहे. थाने में कुछ देर रुकने के बाद रिया पुलिस की भारी सुरक्षा में घर पहुंचीं.