Special Report: ओमिक्रोन का खतरा कितना गहरा ? | मास्टर स्ट्रोक | 02.12.2021
ABP News Bureau | 02 Dec 2021 11:15 PM (IST)

दुनियाभर में फैले कोरोना का खतरनाक ओमिक्रोन वेरिएंट भारत में आ गया है... ओमिक्रोन के दो मरीज कर्नाटक में मिले है और इसकी पुष्टि आज स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से की गई है.. जानकारी के मुताबिक मरीजों में एक भारतीय डॉक्टर हैं और दूसरा दक्षिण अफ्रीका का निवासी है... इससे डरना इसलिए जरूरी है क्योंकि ओमिक्रोन वेरिएंट की वजह से कई देशों में लॉकडाउन लग चुका है. 15 से ज्यादा देशोें ने दूसरे देशों से आने वाली फ्लाइट्स पर बैन लगा दिया है, भारत में भी एयरपोर्ट्स पर नए नियम लागू कर दिए गए हैं, जिससे इसे फैलने से रोका जा सके. क्योंकि ये देखा गया है कि ओमिक्रोन वेरिएंट वाला वायरस बेहद तेजी से फैल रहा है... लेकिन इस बीच लोगों में फिर से डेढ़ साल पुराना डर लौट आया है.