Sachin Pilot के राजनीति की हुई 'क्रैश लैंडिंग', जादूगर Gehlot उड़ा ले गए प्लेन ! | Master Stroke
एबीपी न्यूज़ | 15 Jul 2020 11:12 PM (IST)

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कांग्रेस के बागी नेता पायलट का नाम लिए बिना बुधवार को दावा किया कि वह सीधे तौर पर बीजेपी के साथ विधायकों की खरीद-फरोख्त में शामिल थे. उन्होंने कहा कि उनके पास इस बात के प्रमाण हैं कि खरीद फरोख्त की कोशिश हुई है. इस बीच, कांग्रेस ने यह स्पष्ट संकेत दिया कि बागी विधायक पार्टी में वापस आ सकते हैं.