आंसू बहाने के बाद अब सरकार पर गरज रहे Rakesh Tikait, Jind Mahapanchayat में दिखाए सख्त तेवर
एबीपी न्यूज़ | 03 Feb 2021 11:15 PM (IST)

26 जनवरी को हुए बवाल के बाद बैकफुट पर आए किसान अब सरकार को चुनौती दे रहे हैं. आज हरियाणा के जींद में किसान नेता राकेश टिकैत का तेवर देखने लायक था. कुछ दिन पहले तक आंसू बहाने वाले राकेश टिकैत...आज सरकार पर दहाड़ रहे थे. राकेश टिकैत ने कहा- आंदोलन खत्म नहीं होगा...ये लड़ाई अक्टूबर तक चलेगी. सरकार कील-कंक्रीट वाली किलेबंदी करके किसानों को रोक नहीं सकती.