PM Modi के वैक्सीन लेने के बाद क्या जनता में कम होगा डर? | मास्टर स्ट्रोक (01.03.2021)
ABP News Bureau | 01 Mar 2021 11:01 PM (IST)

आज जब एम्स में देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को वैक्सीन लगी तो उन्होंने मजाक में टीका लगाने वाली नर्स से एक बात कही... उन्होंने कहा कि नेताओं की मोटी चमड़ी होती है, इसलिए मोटी सुई से टीका लगाना... जाहिर सी बात है कि ये एक मजाक था... लेकिन विपक्ष प्रधानमंत्री के इस मजाक को सही साबित करने में जुटा है... कोरोना की वैक्सीन के टीकाकरण पर विपक्ष फिर से सवाल खड़े कर रहा है और इसमें भी सियासत का मौका खोज रहा है... लेकिन सियासत को एक तरफ रख दें तो अब ये उम्मीद जगी है कि देश में कोरोना के वैक्सीनेशन में तेजी आएगी, क्योंकि वैक्सीन पर जो भ्रम के बादल थे, उन्हें आज प्रधानमंत्री ने हटाने की कोशिश की है...