Srinagar Terrorist Attack : मामले में PM Modi ने मांगी जानकारी, शहीद जवानों के प्रति जाहिर की संवेदना
ABP News Bureau | 13 Dec 2021 10:28 PM (IST)
श्रीनगर में हुए आतंकी हमले को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विस्तृत जानकारी मांगी है और शहीद जवानों के प्रति संवेदना जाहिर की है. प्रधानमंत्री कार्यालय ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी. पीएम मोदी इस समय वाराणसी में हैं. श्रीनगर के पंथा चौक इलाके के जेवन में आतंकियों ने शाम के करीब साढ़े पांच बजे पुलिस की बस पर ताबड़तोड़ फायरिंग की. इस बस में सवार 14 पुलिसकर्मी जख्मी हो गए. इसके बाद सभी को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया. जहां दो जवानों को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया.