Modi - Biden के बीच हुई द्विपक्षीय वार्ता, PM Modi बोले- US के विकास में भारतीय टैलेंट की अहम भूमिका
ABP News Bureau | 24 Sep 2021 10:34 PM (IST)

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन के बीच व्हाइट हाउस में द्विपक्षीय बैठक खत्म हो गई. यह बैठक करीब एक घंटा से ज्यादा वक्त तक चली. पीएम मोदी व्हाइट हाउस से निकल चुके हैं. आज ही क्वाड की भी बैठक होगी. इस बैठक को काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है.