क्या चीन से नजदीकी बनी बंटवारे की नींव ? चीन के विस्तारवाद पर पाकिस्तान में इंकलाब | Masterstroke
ABP News Bureau | 27 Apr 2022 10:38 PM (IST)

चीन की विस्तारवादी नीति के चंगुल में एक और देश फंस गया है, ये देश है पाकिस्तान, कर्ज दो और कंट्रोल करो की नीति पर चलने वाला चीन, पाकिस्तान को अपने जाल में पूरी तरह फंसा चुका है, पाकिस्तानी इकॉनमी की हालत किसी से छुपी नहीं है, आईसीयू में वेंटिलेटर पर है, पाकिस्तानी सरकार भले ही चीन के खिलाफ कुछ ना बोल पा रही हो लेकिन पाकिस्तान के भीतर से ही चीन के खिलाफ आवाज उठने लगी है, ताजा मामला कराची का है जहां कल आत्मघाती हमले में एक महिला ने तीन चीनी नागरिकों सहित चार लोगों की जान ले ली.