दाने-दाने की मोहताज हुई पाकिस्तान की जनता, गृहयुद्ध होने की आशंका बढ़ी : Pakistan
ABP News Bureau | 17 Jan 2023 11:58 PM (IST)

पाकिस्तान में आर्थिक बदहाली की स्थिति धीरे-धीरे और गंभीर होती जा रही है. देश में महंगाई चरम पर है और लोगों की क्रय शक्ति काफी कम हो गई है. इस बीच देश में आटे की भारी किल्लत (Pakistan Flour Shortage) है. ऐसी स्थिति बनने पर कई सियासी पार्टियों से लेकर आम लोगों के बीच काफी आक्रोश है. आटे की किल्लत और महंगाई (Pakistan Inflation) के खिलाफ पाकिस्तान के कई राजनीतिक दलों ने विरोध-प्रदर्शन किया है.