Pakistan के Karachi में दर्दनाक प्लेन क्रैश की पूरी कहानी | Master Stroke
ABP News Bureau | 22 May 2020 11:03 PM (IST)

पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस (PIA) का विमान कराची एयरपोर्ट के पास लैंडिंग के पहले क्रैश हो गया है. A-320 विमान में कुल 107 लोग सवार थे. इनमें 99 यात्री और आठ क्रू मेंबर शामिल थे. कराची एयरपोर्ट के पास रिहायशी इलाके में हुए विमान हादसे में अब तक 57 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है. विमान में सवार रहे 107 लोगों में तीन लोग घायल हैं और इनका इलाज अस्पताल में चल रहा है.