वायरस का नया रूप... दुनिया पर नया संकट? | Master Stroke
ABP News Bureau | 16 Dec 2022 12:08 AM (IST)

चीन में कोरोना वायरस को लेकर स्थिति चिंताजनक बनी हुई है. कई प्रांतों में अब भी मामले बढ़ रहे हैं. रिपोर्ट्स की मानें तो अब अस्पतालों में मरीजों की भीड़ नजर आ रही है. इसी बीच हॉन्गकॉन्ग में शोधकर्ताओं ने एक रिसर्च की है, जिस वजह से चीन में डर का मौहाल पैदा हो सकता है. शोधकर्ताओं के एक नए अध्ययन के अनुसार, चीन में 20 लाख से ज्यादा लोग कोविड-19 से मारे जा सकते हैं, क्योंकि सरकार तेजी से कोरोना प्रतिबंधों को खत्म कर रही है.