Aurangabad Train Accident: जिस रोटी के लिए गांव जा रहे थे...वही नसीब नहीं हुई | Master Stroke
ABP News Bureau | 08 May 2020 11:06 PM (IST)

सिस्टम की नाकामियों की वजह से मध्य प्रदेश के शहडोल से 853 किलोमीटर दूर महाराष्ट्र के जालना में कुछ मजदूर रोटी की तलाश में गए थे...लॉकडाउन में किसी तरह 40 दिन बिताने के बाद ये मजदूर पैदल ही अपने घर की ओर निकल पड़े...इसी सिस्टम ने मजदूरों को उनके घरों तक पहुंचाने के लिए ट्रेनें चलाईं...लेकिन विडंबना देखिए, मजदूर ट्रेन तक नहीं पहुंच पाए, ट्रेन उन तक पहुंची, वो भी तब जब वो पटरी पर चैन की नींद सो रहे थे. ट्रेन आयी और 16 मजदूरों को हमेशा के लिए सुलाकर चली गई...अब यही सिस्टम पटरियों से मजदूरों के चीथड़े बटोर रहा है उनके परिवार को मुआवजा दे रहा है.