असम से लेकर बिहार तक बाढ़ से जनजीवन बेहाल, कहीं लोग तो कहीं बह रहे जानवर
एबीपी न्यूज़ | 16 Jul 2020 10:51 PM (IST)

असम में बुधवार को बाढ़ से जुड़ी घटनाओं में सात और लोगों की मौत हो गई और 26 जिलों के लगभग 36 लाख लोग बाढ़ से प्रभावित हैं. वहीं बिहार में हर साल आने वाली बाढ़ किसी के लिए आपदा है तो किसी के लिए अवसर. आपदा उन लोगों के लिए है, जिन्हें हर साल इस बाढ़ की परेशानी झेलनी पड़ती है और अवसर उन लोगों के लिए है जो हर साल आने वाली बाढ़ से लोगों को बचाने के नाम पर अपनी जेबें गर्म करते हैं.