अफगानिस्तान पर बुलाई भारत की बैठक में क्या-कुछ हुआ? जानिए बड़ी बातें | मास्टर स्ट्रोक | 10.11.2021
ABP News Bureau | 10 Nov 2021 11:05 PM (IST)

सिराजुद्दीन हक्कानी को तालिबान की सरकार में शामिल करवाने का खूब विरोध भी हुआ था. लेकिन पाकिस्तान की मदद से उसे सत्ता में जगह मिली. पाकिस्तान और तालिबान के बीच आतंकी गठजोड़ को तोड़ने के लिए भारत ने एक कूटनीतिक चाल चली है.. जिसमें पाकिस्तान बुरी तरह से फंस गया है.. कूटनीति की इस शतरंज पर भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल ने एक एक मोहरा बड़ी सोच समझकर बिठाया है... भारत की तरफ से अफगानिस्तान के हालात पर दिल्ली में एक बैठक बुलाई गई.. जिसमें उन देशों के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकारों को इनवाइट किया गया, जिनकी सीमाएं अफगानिस्तान से लगती थीं... लेकिन इसमें पाकिस्तान और चीन नहीं आए.