बॉलीवुड में भी 'पॉलिटिकल वॉर', कंगना के बयान और ऋचा की चुप्पी से नई बहस शुरू | Master Stroke
ABP News Bureau | 23 Jan 2020 10:54 PM (IST)

कंगना ने पहले सैफ अली खान के कॉन्सेप्ट ऑफ इंडिया पर कंगना ने उन्हें महाभारत याद दिलाई. और अब सुप्रीम कोर्ट की वरिष्ठ वकील इंदिरा जयसिंह के खिलाफ उन्होंने आपत्तिजनक टिप्पणी की है. कंगना की हर मुद्दे पर अपनी राय होती है, तो उसने इस पर भी राय मांगी गई. और सवाल पूरा सुनने से पहले ही कंगना ने अपनी बेबाक राय दे दी. कंगना ने जब जवाब दिया तो उस हॉल में बैठे सभी लोग तालियां बजा रहे थे. कंगना के एक तरफ ऋचा चड्ढा हैं और दूसरी तरफ अश्विनी अय्यर तिवारी, जो फिल्म की निर्देशक हैं. कंगना जब इंदिरा जयसिंह के खिलाफ ये बयान दे रही थीं, तो अश्विनी अय्यर तिवारी उनसे सहमत होते हुए अपना सर हिला रही थीं. जबकि ऋचा चुपचाप बैठी थीं, बिना किसी एक्स्प्रेशन के. जिसके बाद एक नई बहस शुरू हो गई.