'जय श्रीराम' के नाम पर हो रही राजनीति को पीएम मोदी ने 'जय सियाराम' से किया खत्म, देखिए कैसे
एबीपी न्यूज़ | 05 Aug 2020 11:09 PM (IST)

देश की सत्ता तक पहुंचने की बीजेपी की राजनीतिक यात्रा में दो शब्दों का बहुत बड़ा योगदान रहा है...ये दो शब्द हैं... जय श्रीराम... इसी नारे के सहारे लालकृष्ण आडवाणी ने आज से 30 साल पहले राम रथयात्रा निकाली थी...इसी के बाद राम बीजेपी की राजनीति के सबसे प्रिय विषय बन गए... लेकिन आज जब प्रधानमंत्री मोदी ने भाषण दिया तो उन्होंने जय श्रीराम नहीं कहा, बल्कि जय सियाराम कहा...सवाल ये है कि बीजेपी का ये बदला हुआ पॉलिटिकल डिस्कोर्स क्या संकेत दे रहा है?