क्या Ukraine पर परमाणु हमला होने वाला है? न्यूक्लियर सूटकेस लेकर क्यों दिखे Putin? । Master Stroke
ABP News Bureau | 13 Apr 2022 11:09 PM (IST)

करीब 12 सौ घंटे हो चुके हैं यूक्रेन पर लगातार बमों और मिसाइलों को गिरते हुए, हजारों लोगों की मौत हो चुकी है, लेकिन जंग खत्म होने के आसार दूर-दूर तक नज़र नहीं आ रहे हैं, अब तक हुई सारी बातचीत फेल रही है.आपको याद होगा जंग शुरु होने से पहले रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने नाटो संगठन और अमेरिका को चेतावनी दी थी कि ज़रूरत पड़ी तो रूस परमाणु हथियारों के इस्तेमाल से परहेज़ नहीं करेगा, उनके बयान के करीब दो महीने बाद पहली बार पुतिन परमाणु हमला करने वाले सूटकेस के साथ दिखे हैं, मॉस्को में अपने पुराने राजनीतिक मित्र के अंतिम संस्कार में शामिल होने पहुंचे तो लोगों ने न्यूक्लियर ब्रीफकेस देखा, जिसके बाद से दुनियाभर में इस पर चर्चा शुरु हो चुकी है कि कहीं ऐसा तो नहीं कि युद्ध को लंबा खिंचता देख, पुतिन ने न्यूक्लियर अटैक करने का सोच लिया हो..ये रिपोर्ट देखिए