Rhea Chakraborty को जान का खतरा है या मीडिया के सवालों से बचना है? | Sushant Case
एबीपी न्यूज़ | 27 Aug 2020 10:57 PM (IST)

मुंबई पुलिस ने अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती के पिता इंद्रजीत चक्रवर्ती को उनके आवास से एस्कॉर्ट किया, सुरक्षा प्रदान की. ईडी ने उन्हें समन जारी किया था. रिया के घऱ पर मौजूद एक पुलिस कॉन्सटेबल ने कहा कि वे यहां इसलिए हैं ताकि रिया चक्रवर्ती के पिता इंद्रजीत चक्रवर्ती को सांताक्रुज पुलिस स्टेशन तक ले जाएं क्योंकि ईडी ने उन्हें समन जारी किया है. अभिनेत्री के पिता को मुंबई पुलिस सांताक्रुज के वाकोला स्थित एक्सिस बैंक के ब्रांच में ले गई.
दरअसल, रिया चक्रवर्ती ने मुंबई पुलिस से अपने परिवार को सुरक्षा देने की अपील की थी. ईडी ने भी मुंबई पुलिस से अपील की थी कि मुंबई में ईडी दफ्तर तक लाने के लिए रिया के पिता को सुरक्षा दी जाए. इसके बाद ही बिल्डिंग में एक कॉन्सटेबल की तैनाती की गई. रिया ने अपने और परिवार की जान को खतरा बताया था.