Sushant Case में एक और नाम आया सामने, जानिए क्या है इस शख्स का सुशांत से कनेक्शन?
एबीपी न्यूज़ | 27 Aug 2020 11:03 PM (IST)

सुशांत सिंह राजपूत का एक नया वीडियों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें इम्तियाज़ खत्री भी साथ में दिखाई दे रहे हैं. हांलाकि ये वीडियो साल 2017 का है. खबरों की मानें तो जब से सुशांत के केस की छानबीन शुरू हुई है तब से ही इम्तियाज़ लापता हैं. इस वीडियो के सामने आने के बाद कई लोग मुंबई पुलिस पर भी उंगलियां उठा रहे हैं कि आखिर इस केस में मुंबई पुलिस ने इम्तियाज़ खत्री को नज़रअंदाज़ क्यों किया.