Special Report: जानिए किन-किन चीजों के जरिए कोरोना आपके घर में पहुंच सकता है?
ABP News Bureau | 26 Mar 2020 10:34 PM (IST)

जानलेवा कोरोना वायरस से बचने के लिए अभी कोई दवा नहीं बनी है. डॉक्टर कह रहे हैं कि सावधानी ही बचाव है. कोरोना संक्रमण एक कड़ी बनाता है और फिर एक के बाद एक कई लोग इसके शिकार होते हैं. एक संक्रमित आदमी के दूसरे के संपर्क में आने पर ही कोरोना वायरस फैलता है. जानिए किन-किन चीजों के जरिए कोरोना आपके घर में पहुंच सकता है?