UAE-इजरायल की ऐतिहासिक संधि से चीन-पाकिस्तान को झटका, भारत को फायदा..समझिए कैसे?
एबीपी न्यूज़ | 14 Aug 2020 10:58 PM (IST)

संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) और इजरायल के बीच शांति समझौते ने दुनिया के कूटनीतिक समीकरणों को नया मोड़ दे दिया है. ये समझौता इसलिए खास है, क्योंकि अभी तक मिडिल ईस्ट के दो देशों को छोड़कर कोई भी इजरायल को एक देश के तौर पर मान्यता नहीं देता है. लेकिन अब यूएई ने भी इजरायल को मान्यता दे दी है. भारत का सीधे तौर पर इस समझौते से कोई लेना देना नहीं है. लेकिन समझौते के पीछे छिपी बातें भारत के हक में हैं. ऐसे में इसे भारत की कूटनीतिक जीत कहना सही होगा. इस्लामिक देश यूएई और यहूदियों के देश इजरायल के बीच ये शांति समझौता अमेरिका ने कराया है.