Corona के नए आंकड़ों का सटीक विश्लेषण, क्या सच में कम हुई है कोरोना की रफ्तार ? | Masterstroke
ABP News Bureau | 27 Apr 2021 10:21 PM (IST)

अजीब हालात है इस वक्त देश में... पूरा देश सबसे बड़े संकट से गुजर रहा है...और सरकारें अपनी पीठ थपथपा रही हैं. यूपी की योगी सरकार कह रही है कि ऑक्सीजन की कोई किल्लत नहीं है...कोरोना से लड़ने की तैयारी पूरी है. दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल कह रहे हैं कि दिल्ली में हालात पहले से बेहतर हैं. दिल्ली हाईकोर्ट कह रहा है- देश की राजधानी में ऑक्सीजन सिलेंडर की धड़ल्ले से कालाबाजारी हो रही है.