'हमें पता ही नहीं चल रहा था कि क्या हो रहा है', न्यूयॉर्क सबवे स्टेशन पर फंसी चश्मदीद ने बयां किया मंजर | Masterstroke
ABP News Bureau | 12 Apr 2022 10:40 PM (IST)

अमेरिका में न्यूयॉर्क के ब्रुकलिन स्थित सबवे स्टेशन पर मंगलवार सुबह एक शख्स ने अंधाधुंध फायरिंग कर दी, जिसमें 16 लोग घायल हो गए. 10 लोगों को गोली लगी है और 2 लोगों की हालत गंभीर है. न्यूज एजेंसी एएफपी के मुताबिक, मौके से विस्फोटक भी बरामद किए गए हैं. हालांकि पुलिस ने जिंदा बम मिलने से इनकार कर दिया है.