मंज़िल से 16 KM पहले ही क्रैश हुआ हेलिकॉप्टर, जानें CDS जनरल रावत के सफर की पूरी Timeline | Masterstroke
ABP News Bureau | 08 Dec 2021 10:43 PM (IST)

देश के पहले सीडीएस जनरल बिपिन रावत और उनकी पत्नी मधुलिका रावत समेत 13 लोगों की हेलिकॉप्टर क्रैश हादसे में मौत हो गई है. सीडीएस रावत समेत 14 लोग तमिलनाडु के एयरफोर्स स्टेशन सुलूर से वेलिंगटन ले जा रहे थे, जब उनका हेलिकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया. हादसे में 14 में से 13 लोगों की जान चली गई है. इसकी पुष्टि निलगिरी के कलेक्टर ने की. घटना में ग्रुप कैप्टन वरुन सिंह घायल हुए हैं, उनका इलाज किया जा रहा है. बता दें कि बिपिन रावत अपनी पत्नी समेत नौ लोगों के साथ आज सुबह ही दिल्ली से तमिलनाडु के लिए रवाना हुए थे.