अब तो डॉक्टर भी कह रहे हैं... कोरोना की चेन तोड़ने के लिए Lockdown है जरूरी | मास्टर स्ट्रोक
ABP News Bureau | 07 May 2021 10:35 PM (IST)

आज केंद्र सरकार के मुख्य वैज्ञानिक सलाहकार ने कह दिया... कि जरूरी नहीं है कि पूरे देश में कोरोना की तीसरी लहर आए. अगर लोगों ने एहतियात बरता... नियमों का कड़ाई से पालन किया गया... तो बहुत मुमकिन है कि देश के हर हिस्से को कोरोना की तीसरी लहर का सामना ना करना पड़े. लेकिन अभी तो सबसे बड़ी चुनौती दूसरी लहर है. नए केस लगातार बढ़ते जा रहे हैं. पिछले 24 घंटे में कुल 4 लाख 14 हजार 188 नए केस सामने आए और यही वजह है कि अब देश के बड़े डॉक्टरों को भी लगने लगा है कि संक्रमण की चेन तोड़नी है तो लॉकडाउन ही विकल्प है. लेकिन सवाल ये है कि लॉकडाउन हुआ तो कहीं पिछले साल जैसे हालात ना पैदा हो जाएं.