हिंदू-मुसलमान मत कीजिए...बच्चों पर ध्यान दीजिए ! | Master Stroke
ABP News Bureau | 17 Jan 2020 10:46 PM (IST)

बच्चों को मासूम कहा जाता है, क्योंकि उन्हें अच्छे बुरे की पहचान नहीं होती. जो बड़े करते हैं, बच्चे भी उसी की नकल करते हैं. ये हम सबने अपने घरों में देखा है. देश में नागरिकता कानून के नाम पर विरोध चल रहा है. दिल्ली के शाहीन बाग में पिछले महीने भर से दिन रात प्रदर्शन हो रहा है. CAA और कथित NRC का विरोध हो रहा है. और इस विरोध में कुछ लोगों ने बच्चों को आगे किया हुआ है. विरोध में कोई समस्या नहीं है. ये हर नागरिक का लोकतांत्रिक अधिकार है. लेकिन यहां के कुछ बच्चों के मन में जहर और नफरत का जो बीज बोया जा रहा है, उसे कट्टरता नहीं कहेंगे तो क्या कहेंगे ? आज इस देश में रेडिक्लाइजेशन और डिरेडिक्लाइजेशन पर बहुत चर्चा हो रही है.